Hamirpur: शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया, ओलंपियाड में चमके हिमाक्ष-शिप्रा

ओलंपियाड में शानदार सफलता, हिमाक्ष व शिप्रा बने मिसाल

Update: 2026-07-10 13:18 GMT

हमीरपुर: हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में छात्रों हिमाक्ष व शिप्रा ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के होनहार छात्रों ने प्रतिष्ठित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की कामयाबी में एक और शानदार अध्याय जोड़ते हुए सातवीं कक्षा के हिमाक्ष सिंह ठाकुर ने अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड के दूसरे चरण के लिए पात्रता हासिल करके असाधारण शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे तीनों विषयों में जोनल एक्सीलेंस प्रमाण पत्र मिले तथा ₹7000 का नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र भी दिए गए।

कक्षा छठी की छात्रा शिप्रा धीमान ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। उसके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे ₹5000 का नकद पुरस्कार, स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र मिले। इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में शिवाय कटोच ने जोनल सिल्वर मेडल, लक्ष्य चड्ढा ने इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडल, आद्या शर्मा ने जोनल एक्सीलेंस सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

विद्यालय प्रधानाचार्या शशि बाला ने छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओलंपियाड समन्वयक संजय ठाकुर, अध्यापक पूजा शर्मा, मधु शर्मा, मधुबाला, मीनाक्षी शर्मा, रीटा परमार व त्रिखा सोनी को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Tags:    

Similar News