सरकार नहीं कर पाई लोगों की मदद : नेता प्रतिपक्ष जयराम

Update: 2023-08-05 11:57 GMT

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब बातें बहुत हो गई हैं, धरातल पर काम होते दिखना चाहिए। आपदा से बंद पड़ी सडक़ों को खोलने का काम युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को एक महीने का समय हो गया है और लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों व बागबानों की सेब सहित अन्य फसलें तैयार हैं व उन्हें मंडियों तक ले जाना मुश्किल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सडक़ें न सही हो पाने की वजह से बागबानों और किसानों के उत्पाद बाज़ार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रभावितों से मिलने मंडी जि़ला के पंडोह और बालीचौकी पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि इस आपदा में कई लोगों का सब कुछ चला गया। आपदा लोगों के घर, फ सलें, बागीचे सब कुछ बहाकर ले गई है। लोगों के आंसू बता रहे हैं कि सरकार प्रभावितों के ज़ख्मों पर मरहम नहीं लगा पाई है। कई परिवारों के पास तिरपाल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। पंडोह में 13 और बालीचौकी में छह प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई है। इस मौके पर सराज के मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, दिले राम, संजीव शर्मा, बबलू शर्मा, शेर सिंह, यशवंत शर्मा, जोगिंद्र शर्मा व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

-->