Manali मनाली: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले और मनाली के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस बर्फबारी से मनाली और लाहौल और स्पीति के पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हैं और उन्हें पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
शिमला मौसम कार्यालय के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मनाली में 12 मिमी, भरमौर में 11.5 मिमी, केलांग में 6 मिमी, भुंतर में 3.6 मिमी, सियोबाग में 2.4 मिमी, पालमपुर में 2 मिमी और कुकुमसेरी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जनजातीय लाहौल और स्पीति ज़िले का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री, केलांग में 1.8 डिग्री और कल्पा में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tags: