सेब बागवानों से करोड़ो की धोखाधड़ी, आरोपित शातिर सीआइडी टीम ने इस तरह किया गिरफ्तार

सेब बागवानों के खून-पसीने की कमाई हड़पने के मामले में सीआईडी एक्शन मोड में आ गई है।

Update: 2022-12-15 13:15 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेसक | सेब बागवानों के खून-पसीने की कमाई हड़पने के मामले में सीआईडी एक्शन मोड में आ गई है। जांच एजैंसी ने आढ़तियों के खिलाफ एक साथ 4 और एफआईआर दर्ज की हैं। अब कुल दर्ज मामलों की संख्या 145 हो गई है जोकि प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रिकाॅर्ड है। ताजा दर्ज मामलों के मुताबिक बागवानों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई। इन प्रभावित बागवानों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अब इनमें आरोपियों की गिरफ्तारियां की जाएंगी। पहले इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। अगर जांच में सहयोग नहीं किया तो फिर गिरफ्तारियां होंगी। इसके अलावा आरोपियों से डकारी गई धनराशि की रिकवरी की जाएगी।

250 करोड़ से अधिक का है गड़बड़झाला
यह गड़बड़झाला 250 करोड़ से अधिक का है। इसमें आरोप है कि दिल्ली के एक आढ़ती ने बिना लाइसैंस के करोड़ों का कारोबार किया। यह कारोबार शिमला जिले में किया गया। इस मामले में एपीएमसी शिमला की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। इसे चैक करने की जिम्मेदारी इस संस्था की थी, जिसे वह नहीं निभा पाई। सीआईडी की प्रारंभिक जांच के अनुसार इस आढ़ती ने लाइलैंस के बगैर ही 15 से 20 करोड़ का कारोबार किया है। इस मामले का खुलासा वर्ष 2019 में हुआ था।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News