Harpreet Happo gang के 4 बदमाश मैक्लोडगंज से गिरफ्तार

Update: 2025-03-28 09:30 GMT
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: पंजाब के हरप्रीत हप्पो गैंग के चार साथियों को मैक्लोडगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एसएएस नगर के खरड़ थाने में एक फरवरी को दर्ज हत्या के मामले में वांछित थे। कांगड़ा एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल वाहन धर्मशाला में मिला है। ये अपराधी पंजाब में हत्या के बाद से फरार थे। पंजाब पुलिस से सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने
इन अपराधियों को दबोच लिया।
इनके पास से दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन्हें विदेश में रहने वाले गिरोह के सरगनाओं ने पंजाब में टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा था। एसएसपी ने बताया कि कांगड़ा जिले में स्थानीय संबंधों और कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
Tags:    

Similar News