पार्श्व गायक सलमान अली के नाम रही मिंजर मेले की पहली सांस्कृति संध्या
बड़ी खबर
चम्बा। ऐतिहासिक मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता एवं पार्श्व गायक सलमान अली के नाम रही। सलमान अली के स्टेज पर आते ही पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। उन्होंने अपने कार्यक्रम का आगाज 'आवारा दिल मेरा' गीत से किया। इसके बाद कई हिंदी व पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले मुसादा गायन व कुंजड़ी मल्हार से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। सलूणी क्षेत्र के उभरते कलाकार राजेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम में समां बांधा। उन्होंने 'धूड़ू नचया' गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद एक बाद एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके बाद जितेंद्र पंकज, चम्बा के काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
इसके अलावा मेले की पहली संध्या में चम्बा की मोक्षिता, अपूर्वा, सिमरन, अक्षय व निशांत, कर्मो भारद्वाज, कार्तिक प्रधान, खुशी शर्मा, आकृति डांस ग्रुप, संजना, रमेश कुमार, दुर्गेश ठाकुर, डल्हौजी के तिलक राज, नीतिका ठाकुर, पंजाब स्टेट से आर्यन सचिन, कांगड़ा से नवीन कुमार व तीसा से चमन सोनी, चम्बा के परवाना, भवानी कला मंच कुठेड़, मां सरस्वति म्यूजिकल ग्रुप लेच, स्टार युवक मंडल बकाण, गुज्जर युवक मंडल साहो, नवयुवक मंडल जुम्महार, विकास संस्कृति दल मौडा, जागृति कला मंच होब्बार, नील कमल म्यूजिकल ग्रुप चम्बा, साहित्य कला मंच सिहुंता, युवा विकास मंडल चडियारा, सरस्वति लोक कला संगम चम्बा ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं।