नाहन। विकास खंड नाहन के बोहल गांव में पांच माह की बच्ची का भ्रूण बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को इस बात का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची और अब जांच शुरू कर दी गई है।
खेतों में मिला भ्रूण
यहां पर मिस्त्री का काम करने वाले राजेंद्र को घर के साथ लगते खेत में पक्षी चहचहाने आवाजें सुनाई दीं। मौके पर जाकर देखा तो एक भ्रूण था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान बीना देवी को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची का भ्रूण है जो हाल में गर्भपात के बाद फेंका गया है। यह भ्रूण यहां कैसे आया यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।