हिमाचल में महंगी नहीं हुई बिजली, गो सदनों, रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए विशेष छूट

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं।

Update: 2022-03-30 11:47 GMT

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। इंडस्ट्री के लिए बिजली की दरों को लगातार तीसरे साल भी नहीं बढ़ाया गया है। घरेलू दरों को 20 पैसे बढ़ाया गया है लेकिन बढ़ी हुई दरों को सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन करेगी। घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा।

वहीं प्रदेश में रक्षा बलों द्वारा दी जा रही सेवाओं को देखते हुए राज्य के भीतर रक्षा प्रतिष्ठानों से घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले थोक दरों पर शुल्क लिया जाता था। वहीं डिफेंस केंटोनमेंट एरिया में चल रहे कमर्शियल प्रतिष्ठानों से वाणिज्यिक दरों पर शुल्क लिया जाएगा।
गो सेवा आयोग से पंजीकृत गो सदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाता था। बिजली बोर्ड को सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की राशि 500 करोड़ से बढ़ाकर 750 करोड़ रुपये कर दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->