बिलासपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार

Update: 2023-04-10 14:30 GMT

मंडी न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम को स्वारघाट में नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। एसआइयू की टीम ने स्वारघाट के आरटीओ बैरियर नालों के पास नाका पर एचआरटीसी बस की चेकिंग की।

इस दौरान बस में सवार एक युवक से 916 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी युवक की पहचान सरफराज अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी अलीमुद्दीन स्ट्रीट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है.

आरोपी के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

Tags:    

Similar News