Dharamshala: जलभराव की समस्या पर उप मुख्य सचेतक का औचक दौरा

"उप मुख्य सचेतक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश"

Update: 2026-07-01 11:49 GMT

धर्मशाला: पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली ही बारिश में शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत सिहुवा क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) गणेश ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी न घुसे और किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से समन्वय बनाकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बरसात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Tags:    

Similar News