Dharamshala: 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा परीक्षा केंद्र आवेदन का पंजीकरण

Update: 2025-10-18 10:49 GMT

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र सृजन, उन्नयन एवं पुनः मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुक्रवार से 31 अक्टूबर तक पुनः खोला गया है। विद्यालय अपने लॉग इन आईडी से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि यह संस्थानों के लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली के अतिरिक्त प्राप्त आवेदन अस्वीकार्य होंगे तथा निर्धारित अवधि में आवेदन न करने वाले मौजूदा परीक्षा केंद्रों की मान्यता स्वतः रद्द मानी जाएगी।

Tags:    

Similar News