Dharamshala: राकेश शर्मा का आरोप, कांग्रेस अपना रही ओछी राजनीति

"नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पर निशाना साधा गया"

Update: 2026-05-13 12:04 GMT

धर्मशाला: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ओछे हथकंडे अपनाकर अपनी भड़ास निकाल रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले सुक्खू सरकार की कलई खुल रही है। कांग्रेस को पता है कि चुनावी दौर उनके पक्ष में नही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नगर निगम बनाने का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस सरकार की हालत पतली है और चुनावी परिणाम के बाद यह और भी खराब होने वाली है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार बेनकाब हो रही है। झूठी गारंटियों का विश्वासघात खुद कांग्रेस पर भारी पड़ गया है। झूठ के सहारे सत्ता का नेतृत्व कर रही सुक्खू सरकार की बेकफुट पर चली गई हैं।

राकेश शर्मा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी झूठी गारंटियों पर इस तरह झूठ बोलकर पूरे देश को बरगलाने की राजनीतिक मंशा कभी कामयाब नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस ऐसी किसी मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने महंगाई को बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में भाजपा ने सभी 17 वार्डों से नए चेहरों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस सरकार ने नगर निगम धर्मशाला की जनता के साथ बदले की भावना से काम किया है। जनता से भारी टैक्स वसूलने के बावजूद नगर निगम के दायरे में आने वाली जनता बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है तथा इसकी दोषी सुक्खू सरकार व निगम में बैठे कांग्रेसी ठेकेदार है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सवाल कर रही है कि जनता की भावनाओं को आहत करने वाली सरकार किस मुंह से वोट मांगकर नगर निगम बनाने की सपने देख रही है।

Tags:    

Similar News