Dharamshala: मनूणी खड्ड में बहे 8 मजदूरों में से 5 के शव मिले, 3 लापता

Update: 2025-06-27 08:05 GMT
Gaggal  गग्गल : धर्मशाला की मनूणी खड्ड में एकाएक बढ़े पानी के बहाव में एक हाइडल प्रोजेक्ट के आठ मजदूर बह गए थे, जिनमें से पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। गायब हुए एक अन्य मजदूर को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को नदी के ऊपरी हिस्से में फंसे कम से कम 170 मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बता दें कि बुधवार को अचानक आई बाढ़ के समय मजदूर इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना की सहायक कंपनी मनूणी जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान मनूणी खड्ड में एकाएक बाढ़ आई गई, जिसकी चपेट में 8 मजदूर आकर बह गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि बिजली कंपनी के अधिकारियों से लापता लोगों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस त्रसदी में कम से कम 8 लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, हमने 5 शव बरामद किए हैं, बाकी 3 शवों को नदी से बरामद किया जाना बाकी है। समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा लापता तीन मजदूरों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है।
Tags:    

Similar News