Dharamshala: महापौर-उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर बैठक

धर्मशाला नगर निगम में नए नेतृत्व का होगा चयन

Update: 2026-07-01 05:00 GMT

धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला के महापौर एवं उपमहापौर पद के निर्वाचन के लिए पुनः बैठक एकजुलाई को दिन में 3 बजे मिनी सचिवालय धर्मशाला स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि 29 जून को आयोजित बैठक में नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई थी, लेकिन महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण संपन्न नहीं हो सका था।

उपायुक्त ने बताया कि समस्त पार्षदों से एकजुलाई को 3 बजे मिनी सचिवालय धर्मशाला स्थित कैबिनेट हॉल में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा जोकि नगर निगम धर्मशाला के पदेन पार्षद भी हैं उन्हें भी निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

Tags:    

Similar News