Dharamshala: पालमपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची जारी

Update: 2026-04-30 04:39 GMT

धर्मशाला: नगर निगम पालमपुर के चुनावों के लिए भाजपा ने बुधवार को दो वार्डों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पालमपुर नगर निगम के तहत होल्टा और राजपुर वार्ड के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राजपुर वार्ड से किरना देवी और होल्टा से लता देवी को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं नगर निगम चुनावों को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांगड़ा जिला के धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम के लिए चुनाव 17 मई को होना है। इससे पूर्व धर्मशाला से कांग्रेस ने बीते दिन 8 वार्डों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। वहीं अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नगर निकाय चुनावों के लिए राजनीति भी गर्माने लगी है।

Tags:    

Similar News