Dharamshala: दोषियों के खिलाफ तुरंत कदम उठाने की अपील: अनुराग शर्मा

Update: 2026-05-12 04:55 GMT

धर्मशाला: पालमपुर में बिजली लाइन को ठीक करते समय करंट लगने से हुई लाइनमैन की दर्दनाक मौत पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद ने विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता एवं उपायुक्त कांगड़ा को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tags:    

Similar News