Dharamshala: असम राइफल्स के जवान को नम आंखों से दी गई विदाई

Update: 2026-03-07 16:10 GMT

धर्मशाला: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रेहलू पंचायत के नागनी गांव निवासी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय चंद्र प्रकाश असम राइफल्स में जेसीओ के पद पर कार्यरत थे और तीन दिन पहले असम के सिलचर में तैनात रहते हुए उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पहले ही उनकी धर्मपत्नी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वर्गीय चंद्र प्रकाश की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि देश की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Tags:    

Similar News