माधोपुर को पठानकोट व हिमाचल से जोड़ने वाले पुलों की चौड़ाई बढ़ाने की मांग

माधोपुर से पठानकोट, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को जाने वाले शार्टकट मार्ग के पुलों की चौड़ाई कम होने से लोग परेशान हैं।

Update: 2022-04-19 18:38 GMT

माधोपुर : माधोपुर से पठानकोट, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को जाने वाले शार्टकट मार्ग के पुलों की चौड़ाई कम होने से लोग परेशान हैं। यूबीडीसी हाइडल चैनल तथा यूबीडीसी मेन लहर पर बने पुल काफी तंग हैं। यहां से लोग पठानकोट, शाहपुरकंडी, बसोहली, डलहौजी आदि को जाते हैं। इसलिए इस पुल की चौड़ाई बढ़ाने की सरकार से मांग की गई है। लोगों को परेशानी हो रही

पूर्व सरपंच एडवोकेट अमरजीत सिंह ने बताया कि माधोपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से 10 मीटर की दूरी पर यह दोनों पुल है। इनकी चौड़ाई बहुत कम है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए इन पुलों की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए।राजकुमार शर्मा ने बताया कि इन पुलों पर यदि एक साइड से कोई वाहन आ जाता है तो दूसरी साइड के वाहन को रुकना पड़ता है। यदि दोनों साइडों से वाहन पुल पर आ जाते हैं तो फंस जाते हैं व जाम लग जाता है। इससे लोग परेशान होते हैं। इन पुलों की चौड़ाई बढ़ाई जाना जरूरी है।समाज सेवक गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलों के माध्यम से यह मार्ग माधोपुर से पठानकोट, शाहपुरकंडी, बसोहली आदि को जाने का शार्टकट रास्ता हैं। वहीं यह दोनों पुल दर्जनों गांवों को राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ने हैं। इसलिए इनकी चौड़ाई बढ़ाई जाए।
Tags:    

Similar News

-->