भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता तुरंत रद्द करने की मांग: कांग्रेस

Update: 2022-06-11 10:06 GMT

शिमला न्यूज़: भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय विधायकों का मामला अब विधानसभा पहुंच गया है। नियमों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने दोनों विधायकों की सदस्यता खारिज करने की बात कही है। इस बारे में लिखित शिकायत विधानसभा सचिव को सौंपी है। कांग्रेस पदाधिकारी यह शिकायत विधानसभा अध्यक्ष को सौंपने गए थे लेकिन उनके मौजूद न होने के बाद शिकायत सचिव के सुपुर्द की गई है। कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा और देहरा से विधायक होशियार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान के दलबदल कानून का उलंघन किया है।

इसमें लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है, तो वह चुना हुआ विधायक तब तक किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता नहीं ले सकता, जब तक चुनावों से पहले वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देता है, तो वह किसी भी पार्टी मे शामिल हो सकता है।

Tags:    

Similar News