कुल्लू पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Update: 2022-06-25 10:57 GMT

जनता से रिश्ता : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जिला कुल्लू के दौरे पर पहुंच गए हैं, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल दोपहर बाद भुंतर एयरपोर्ट में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान उपस्थित रहे।पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने पुष्प देकर उनका इस्तकबाल किया। इसके बाद उनका काफिला कुल्लू की ओर रवाना हुआ। अरविंद केजरीवाल कुल्लू में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होने भुंतर एयरपोर्ट में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम का फीडबैक लिया। समर्थक दोपहर पूर्व से ही यहां पर ढोल नगाड़े साथ लेकर उनके स्वागत को पहुंचे थे।

सोर्स-divyahimanchal

Tags:    

Similar News

-->