लोकतंत्र को कमजोर कर रहा दलबदल; आप

Update: 2022-07-12 06:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हिमाचल में जनता सतारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए बेताब है, आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेशवासी विकास विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर ही दम लेंगे। ये शब्द आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने नालागढ़ में कहे। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के विधायक आम जनता के वोट का सम्मान नहीं करते हैं, खासकर कांग्रेस पार्टी के विधायक जीतकर आते हैं और धन के लालच में बिककर भाजपा में चले जाते हैं। आम जनता कांग्रेस पार्टी को वोट देती है, लेकिन वे विधायक भाजपा के हो जाते हैं और सरकार भाजपा की बन जाती है। देश के लोकतंत्र में विधायकों की बिकवाली का धंधा उचित नहीं है। कांग्रेस विधायकों के बिकने का खेल सिर्फ गोवा में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कई प्रदेशों में कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के मत का सम्मान करती है।

DIVYAHIMANCVHAL


Tags:    

Similar News

-->