सीएम सुक्खू 14-15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति दौरे परआएंगे

Update: 2023-04-10 08:06 GMT

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिन के लिए लाहौल स्पीति आएंगे। उनके दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू 14 और 15 अप्रैल को लाहौल स्पीति के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री स्पीति के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

स्पीति ब्लॉक के कांग्रेस नेता बीर भगत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो स्पीति घाटी में दो दिन रुकेंगे. मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे से आदिवासी अंचल के लोग काफी खुश हैं. लोग विकास कार्यों की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।

यह रहेगा मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम

14 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिमला के एनाडेल हेलीपैड से दोपहर 12:15 बजे सगनम हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे. मुख्यमंत्री कुंगरी, पुराने और नए मठ धनखड़ जाएंगे। शाम 5:15 बजे काजा जाएंगे। रात्रि विश्राम काजा के नए परिधि आवास में होगा। 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री काजा मठ में पूजा-अर्चना करेंगे.

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कीह मठ जाएंगे। वे वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद 4:45 बजे चिचम पुल पर जाकर 5:45 बजे काजा वापस आएंगे। मुख्यमंत्री 16 को सुबह नाश्ता कर शिमला लौटेंगे।

Tags:    

Similar News

-->