शिमला : आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरा पहला बजट, कांग्रेस पार्टी व नादौन की जनता का आभार जताया हूं। सीएम सूक्खू ने कहा कि सत्ता संभालते ही हमें खराब वित्तीय स्थिति मिली। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबा था और भाजपा इसके लिए उत्तरदायी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस को खराब वित्तीय स्थिति विरासत में मिली। हम प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए सांसदों का भी सहयोग मांग रहे हैं। हम प्रदेश की स्थिति को बेहतर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के बाद भी विकास कार्य प्रभावित नहीं होने देंगे।
सीएम सूक्खू ने कहा कि हम जनता से किए हर वादे को पूरा करेंगे। डॉ परमार के समय से प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सत्ता ग्रहण करते ही हमने ओपीएस बहाल की। हमने नए ऑफिस खोलने के बजाय लोक सेवा को प्राथमिकता दी। सीएम सुक्खू ने कहा कि हमें विकास की अवधारणा को बदलना होगा। इस एक साल में प्रदेश संतुलित विकास में देश में अग्रणी बना है।
उन्होंने कहा कि तकनीक से बदलाव सम्भव है। जन सेवा के लिए गुड गवर्निंग की जरूरत है। आज हर क्षेत्र में बदलाव लाना होगा। अनावश्यक खर्चों को करना होगा। व्यवस्था परिवर्तन के बिना यह संभव नहीं है।