लडभड़ोल। लडभड़ोल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कार दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात शादी समारोह से वापस आते हुए सौं गांव के पास बेसहारा पशु के अचानक सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई व करीब 100 फुट नीचे जा गिरी। कार में सवार सभी लोग अपने गांव पिहड़-बेढहलु लौट रहे थे। कार में सवार भीम सिंह (62), शांता देवी (64), कौशल्या देवी (54), कश्मीर सिंह (59) व बीना देवी (53) घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे गांव वासियों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया जहां डाॅ. अपराजिता ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद 3 घायलों को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से पालमपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। रैफर किए लोगों में शांता देवी, कौशल्या देवी व भीम सिंह शामिल हैं।