Himachal हिमाचल: सोमवार को कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर '17 मील' के पास एक वोल्वो पर्यटक बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 17 सैलानी सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बस चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ के पास ढलान और फिसलन के कारण ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के समय बस मनाली से कुल्लू की ओर जा रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहायता की। इस बीच, मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।