कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास रोड पर उस समय घटी जब एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ एक धार्मिक स्थल पर कार से माथा टेकने के लिए उतरी। इस दौरान एक तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क क्रॉस कर रही गुश्तो देवी (90) पत्नी रुमाल सिंह निवासी गांव पातका, तहसील सिहुंता जिला चम्बा को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने की।