Himachal Pradesh,हिमाचल प्रदेश: संजौली से आईजीएमसी तक जाने वाला पैदल मार्ग खस्ताहाल है, जिसकी मरम्मत की जरूरत है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इसके चलते यात्रियों पर चोटिल होने का खतरा मंडराता रहता है, खासकर रात के समय। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए। शहर में कई स्ट्रीट लाइटें Street Lights खराब पड़ी हैं। इसके चलते लोगों को रात के समय अपने घरों को जाते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण दृश्यता नहीं रहती। लोगों को अंधेरे में जंगली जानवरों के हमले का भी डर बना रहता है। अधिकारियों को इन लाइटों की मरम्मत करानी चाहिए।