भाजपा मनाएगी विभाजन विभीषिका दिवस

Update: 2024-07-21 03:43 GMT

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज हिमाचल प्रदेश में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की सूची जारी की, जिसमें 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कारगिल विजय दिवस मनाएगी तथा वीर सैनिकों व शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। 1 से 15 अगस्त तक भाजपा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएगी तथा 7990 मतदान केंद्रों पर 50-50 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बिंदल ने कहा कि ऊना में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले व संभाग से पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा एक स्वर में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने चारों लोकसभा सीटें भाजपा को दी हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और 15 से 30 अगस्त तक नशे से मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा 17 से 19 अगस्त तक रक्षाबंधन पर सामाजिक सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। 

Tags:    

Similar News

-->