भाजपा ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

बड़ी खबर

Update: 2022-08-23 09:13 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने यह जानकारी दी। कश्यप ने सोमवार शाम जारी किए गए एक बयान में कहा कि ठाकुर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद राज्य भाजपा चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में अगले चार महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Tags:    

Similar News