माऊंट नून फतेह करने निकला सेना का दल, इस दिन फहराएंगे तिरंगा

बड़ी खबर

Update: 2022-08-11 06:50 GMT
माऊंट नून फतेह करने निकला सेना का दल, इस दिन फहराएंगे तिरंगा
  • whatsapp icon
काजा। डोगरा स्काऊट्स पर्वतारोहण अभियान में प्रथम अन्वेषक, मार्ग निर्माता के रूप में 7135 मीटर ऊंचे माऊंट नून के लिए एक्सपीडिशन 8 अगस्त को समदो रवाना हुई। यह जम्मू-कश्मीर के जांस्कर पर्वत श्रेणी में है। पर्वतारोही मेजर अनमोल शर्मा के नेतृत्व में 2 सैन्य अधिकारी, 2 कनिष्ठ अधिकारी और 24 टैंग रोर सदस्यों का दल इस अभियान में शामिल है। इसमें कई पर्वतारोही भी शामिल हैं। दल में कई सदस्यों ने 7000 मीटर तक के एक्सपीडिशन में हिस्सा लिया हुआ है। यह दल 5 शिवरों में रहकर नून पर्वत को फतह करेगा और 13 से 17 सितम्बर के बीच तिरंगा फहराएगा। इस अभियान काे फ्लैग सूर्या कमांड ट्राई पीक ब्रिगेड के कमांडर द्वारा हरी झंडी दी गई।
Tags:    

Similar News