दो मकानों पर अचानक पेड़ के गिरने से पशुओं की हुई मौत तो बेघर हुआ गरीब परिवार

Update: 2022-09-26 06:55 GMT

हिमाचल न्यूज़: उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली दूरदराज पंचायत सांगना के गवानल गांव में दो मकानों पर अचानक पेड़ गिर गया। जिस कारण मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही हादसे में पशुओं के मौत की भी खबर सामने आई है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गांव के तोतारम पुत्र रामभज व महेंद्र सिंह पुत्र सहीराम के मकान पर आधी रात को एक पेड़ गिर गया। दोनों परिवार पेड़ गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गए थे। हादसे में पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। तोताराम व महेंद्र सिंह का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। फिलहाल उन्हें गांव के ही लोगों ने एक अन्य घर में पनाह दी हुई है।

Tags:    

Similar News