हिमाचल में बारिश से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाये: नड्डा

Update: 2023-07-10 07:26 GMT

नई दिल्ली। भारी बारिश ने उत्तर भारत के सभी राज्यों में तांडव मचा रखा है। सबसे ज्यादा हाहाकार हिमाचल प्रदेश और इस जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों में मचा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया है।म

Tags:    

Similar News