रिवालसर की एक संस्था के अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Update: 2022-06-28 10:39 GMT

हिमाचल क्राइम न्यूज़: फर्जी डिग्री व लाखों की वित्तीय हेराफेरी के आरोप में रिवालसर की एक संस्था के अध्यक्ष पर बल्ह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र के हेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर सामाजिक संचार एवं शिक्षा समिति का गठन किया गया था, जिसमें जिला सारन बिहार के अभय कुमार ने आईआईटी रूड़की की कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री की छायाप्रति दिखाई थी। उनकी इस योग्यता को मद्देनजर रखते हुए उसे संस्था का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण डाटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च, 2022 को बंद कर दिया गया।

बावजूद आरोपी अभी भी संस्था के नाम पर विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से अवैध तरीके से लाखों रुपए हड़प रहा है। वहीं, जब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इसकी डिग्री का सत्यापन करवाया गया, तो वह नकली करार दी गई है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि व्यक्ति संस्था को बड़े सपने दिखाकर प्रोजेक्ट के नाम पर काफी धन खर्च करवा चुका है, जिसकी जांच जरूरी है तथा अभी भी उस पर संस्था के करीब 22 लाख रुपए की देनदारी बचती है, जिसका भुगतान करने में वह अब मुकर गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Tags:    

Similar News

-->