हिमाचल के मणिकर्ण घाटी में आई बाढ़ में 4 लोगो के लापता होने की खबर

Update: 2022-07-06 07:28 GMT

हिमाचल न्यूज़: मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। जिसके चलते पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और मकान बह गए हैं। घटना में 4 लोग भी लापता है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी में चोज नाला में आई बाढ़ के कारण चार लोग लापता है। इस घटना में तीन मकान, एक गेस्ट हाउस, तीन कैंपिंग साइट, एक गौशाला सहित चार गाय बह गई है। लापता लोगों में मंडी जिला के सुंदरनगर निवासी रोहित, राजस्थान के पुष्कर राज निवासी कपिल, धर्मशाला के राहुल चौधरी और बंजार के अर्जुन शामिल है।

घटना में खेमराज का गेस्ट हाउस, 1 मछली फार्म, 1 गौशाला जिसमें 4 गाय बह गई है। इसके अलावा तीन कैंपिंग साइट नष्ट हो गई है। घटना में हीरालाल, लता देवी, पैने राम और पन्नालाल के ढाबे भी बाढ़ की भेंट में चढ़ गए हैं। 

Tags:    

Similar News