27 वर्षीय सैनिक अमित कुमार की उपचार के दौरान हुई मौत

Update: 2022-08-21 09:02 GMT

जोगिंद्रनगर न्यूज़: उपमंडल की ग्राम पंचायत गलू के गांव दुल के 27 वर्षीय सैनिक अमित कुमार की चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पिटल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सैनिक अमित कुमार की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद अमित का उपचार चंडीगढ़ के कमांड से चल रहा था। यहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सैनिक अमित कुमार की मौत के बाद समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह पार्थिव देह को उनके गांव दुल लाया गया। जैसे ही अमित कुमार का पार्थिव देह तिरंगे से लिपटी गांव पहुंची, यहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सेना के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अमित कुमार के पिता होशियार सिंह लोक निर्माण विभाग जोगिंदर नगर के अंतर्गत बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता गौरी गृहणी हैं तथा छोटा भाई मनीष प्लंबर का काम करता है। जवान बेटे को खोने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।


Tags:    

Similar News

-->