2 लोगों ने सेब कारोबारी से की लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Update: 2023-09-09 12:00 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। एक नया मामला राजधानी शिमला का सामने आया है, यहां सब्जी व फल का कारोबार करने वाले व्यक्ति से 2 लोगों ने लाखों रुपए ठग लिए है। आरोपी अशोक और विजय हरियाणा के रहने वाले है।
वहीं पीड़ित शिमला निवासी नरपत शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना ढली में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नरपत का ढली में सब्जी व फल का कारोबार है। नरपत शर्मा कि 2022 में हरियाणा निवासी दो व्यक्ति सेब के कारोबारी के सिलसिले में उससे मिले और उन्होंने सेब भी खरीदा। उन्होंने बताया कि दोनों शुरू-शुरू में समय पर पैसों की देते थे। उसके बाद जब सेब सीजन समाप्त हो गया तो दोनों का 3 लाख 91 हजार का बकाया रह गया।
नरपत शर्मा ने बताया कि उसने कई बार आरोपियों से कई बार पैसे वापिस देने की बात की लेकिन वे रकम देने में आनाकानी करते रहे। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में वह आरोपियों के निवास स्थान पानीपत और लाडवा गया, जहां आरोपी अशोक ने उसे 3 लाख 91 हजार का चेक दिया। जब उसने चेक के बारे में पता करवाया तो यह पता चला कि जिस खाते का चेक दिया गया है, वो खाता बैंक में बंद है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने खबर की पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News

-->