हिमाचल में बनेंगे 179 EV चार्जिंग स्टेशन, केंद्र ने दिए 26.59 करोड़ रुपये
Himachal केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य परिवहन विभाग को एक सूचना भेजी है। यह आवंटन हिमाचल में 179 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए है और राज्य परिवहन विभाग इस काम के लिए नोडल एजेंसी होगा। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि फंड के इस आवंटन से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क फैलाने में मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा।
केंद्र सरकार ने 'पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट' (PM Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement) योजना के तहत देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस पूरी योजना का कुल बजट 10,900 करोड़ रुपये है।