हिसार क्राइम न्यूज़: दलित युवक विक्रम कापड़ो की मौत मामले में 14 दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़ित परिवार सहित तमाम दलित संगठनों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए दलित संगठन लघु सचिवालय के सामने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय में अंदर जाना चाहते थे । इसको लेकर पुलिस के साथ बहस भी हुई। प्रदर्शनकारी डीसी हिसार को मौके पर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे। डीसी के न आने पर अंदर जाकर ऑफिस में ज्ञापन देने की घोषणा कर दी। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं ने पुलिस की तरफ बोतल फैंक दी। जिस माहौल बिगड़ गया। इसी बीच कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प शुरू हो गई। कुछ युवक कचहरी के गेट पर चढ़ गए। तभी पुलिस ने गेट से बाहर आकर लाठीचार्ज कर दिया। झड़प में प्रदर्शनकारियों के साथ साथ कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है।

यह था मामला: करीब 2 सप्ताह पूर्व बरवाला नारनौंद मार्ग पर कापड़ों के विक्रम का शव मिला था।विक्रम के परिजनों का आरोप था कि उसकी खेत के सीरी ने हत्या करवाई है जबकि पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान रही थी।

Tags: