जाल में फंसा युवक, अंबाला में रात गुजारने के बाद महिला ने मांगे 3 लाख

Update: 2025-06-13 14:12 GMT
Haryana हरियाणा : प्यार के जाल में फंसाने के बाद लड़कों को पहले होटल में बुलाकर रातभर उनके साथ रुकती और सुबह होते ही पुलिस बुलाकर रेप के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करवा देती। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर समझौते की राशि लेकर रफूचक्कर हो जाती है।
अंबाला के पडाव थाना पुलिस ने ऐसे ही एक हनी ट्रैप के मामले का खुलासा किया है। पहले तो मुंबई स्थित चेंबूर के इंदिरा नगर निवासी आरोपी आरती उर्फ मीना दिल्ली से युवक को बुलाकर उसके साथ होटल में रुकी। सुबह पुलिस को बुलाने के बाद शिकायत देने की जगह अपने साथियों संग मिलकर सेंटिग करने लगी। पुलिस ने शक होने पर थाने से कुछ ही दूरी पर युवती सहित तीन आरोपियों को 50 हजार रुपये की राशि लेते मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी आरती, मोहम्मद अली, दिनेश सहगल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 61 आपराधिक साजिश, धारा-308-2 जबरन वसूली आदि धाराओं के तहत की गई है।
इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि रातभर अंबाला कैंट के एक होटल में रुकने के बाद युवती ने सुबह डायल- 112 को बुलाकर रेप होने की बात कहीं थी। दोनों पक्षों को पुलिस थाने में ले आई थी। थाने में आने के बाद युवती ने शिकायत न देकर बोला कि उसका उसका भाई दिल्ली से आएगा, उसके कहने पर ही वह आगे का निर्णय लेगी। युवती का भाई आरोपी मुन्ना आया व उसके साथ अंबाला सिटी निवासी दिनेश सहगल नाम का एक युवक आया। दोनों ने मिलकर सोची समझी साजिश के तहत अंकुश के चचेरे भाई से बातचीत कर तीन लाख की मांग की और एक लाख रुपये में इनकी सेटिंग कर ली थी। पुलिस को शक हुआ। जब तीनों आरोपी थाने से कुछ दूरी पर मामला खत्म करने के लिए लेनदेन कर रहे थे तो पुलिस ने दबिश देकर 50 हजार रुपये की राशि सहित तीनों को काबू किया।
Tags:    

Similar News