पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सौंदापुर मोड़ के पास एक शराब ठेके के बाहर युवक की छाती में चाकू घोंप दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथ-पथ अचेत अवस्था में युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान 22 वर्षीय अतीक अहमद निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात रात करीब 9:30 बजे की है। गांव सौंदापुर चौक पर देसी व अंग्रेजी शराब ठेके पर विवाद हुआ। जिस दौरान वहां चाकूबाजी हुई। इसी बीच इसकी छाती में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ हालत में तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर शव गृह में रखवा दिया है। मौके पर CIA की तीनों यूनिट पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि अतीक की अजय नाम के युवक ने चाकू मार कर हत्या की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। मौका-ए-वारदात पर पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में लोगों ने बताया कि सौंदापुर मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई थी। एक बाइक पर दो युवक सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर तीन युवक थे। बाइक टकराने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद 3 युवकों ने अपने और साथियों को बुला लिया। जिस दौरान अजय नाम के युवक ने वहां चाकू से हमला कर दिया। जिस हमले में चाकू अतीक की छाती में लग गया और उसकी मौत हो गई।