Yamunanagar: मंदिर गई महिला बहकर लापता, यमुना में खोजबीन जारी

तलाश जारी

Update: 2025-08-02 14:20 GMT

यमुनानगर: यमुनानगर में एक महिला की पैर फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में बह गई। परिजनों ने बताया कि वह मंदिर में माथा टेकने के लिए पूजा अर्चना करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे उतरी थी। SDRF और गोताखोर की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक महिला का कोई सुराग नही लगा।

महिला के पति रघुनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी 54 वर्षीय रेखा कल देर रात घर से मंदिर में माथा टेकने की बात कहकर गई थी। जब वह पश्चिमी यमुना किनारे में मंदिर में पहुंची तो उसका पैर फिसल गया। जिस वजह से वह पानी के तेज बहाव में बह गई। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं गोताखोर राजीव कुमार ने बताया कि महिला को 4 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। शव को SDRF की मदद से ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

Tags:    

Similar News