यमुनानगर: महिला व उसके प्रेमी पर 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया, मामला दर्ज

पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Update: 2022-02-17 14:54 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: यमुनानगर। बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व उसके प्रेमी पर 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगा है। यह आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही मांगा राम के साथ छह साल से अवैध संबंध है। आरोपी व्यक्ति बिना रोकटोक उनके घर में घुस जाता है। जब वे उसका विरोध करते है तो उसकी पत्नी के सहयोग से आरोपी उसके व उसकी मां के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उसकी 13 साल की बेटी पर भी गलत नजर रखता है। 13 फरवरी को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जबकि उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी। आरोप है कि तभी आरोपी मांगाराम उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसमें उसकी पत्नी की भी मिलीभगत थी। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा। तब आरोपी उसकी बेटी से जबरदस्ती कर रहा था। आरोपी के चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाया। जब वह आरोपी को पकड़ने लगा तो वह उसे धक्का मारकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी व्यक्ति व शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags:    

Similar News

-->