बूडिया थानांतर्गत गांव अमादलपुर में मंगलवार सुबह अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और आरटीओ विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह जानकारी थाना प्रभारी लज्जाराम ने दी। उन्होंने बताया कि आरटीओ विभाग ने कनालसी घाट में चेकिंग के दौरान दो ट्रक पकड़े थे। एक ट्रक को दफ्तर ले गए। इसके बाद दूसरे ट्रक को आफिस ले जाते समय यह हादसा हुआ। इस ट्रक में विभाग का कर्मी विशाल भी बैठा हुआ था। हादसे में ड्राइवर और विशाल की मौत हो गई। विशाल अविवाहित था। वह दो साल से आरटीओ विभाग में नौकरी कर रहा था।

Tags: