महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के लिए उन्हें जागरूक किया जाए: कविता जैन

Update: 2023-10-09 10:41 GMT
गोहाना। शहर में आज बीजेपी नेत्री और पूर्व महिला एंड समाज कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री कविता जैन गोहाना में भारत परिषद के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची थी। कविता जैन कहा कि यह हर साल भारत परिषद द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समाज में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी कैसे बढ़े महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाए।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है आज महिला किसी भी फील्ड में कम नहीं है। हर क्षेत्र में आगे आ रहीं है,वहीं अभी केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति अभिनंदन कानून बनाया है। इसको लेकर भी महिलाओं को राजनीति में आने के लिए सक्रिय होना होगा। आज समाज से पर्दा प्रथा खत्म हो चुकी है मगर अपने रीति रिवाज के कारण महिलाएं पर्दा कर रहीं है। 2014 से पहले की तुलना मे महिलाओं को ज्यादा अधिकार मिले हैं। वहीं कविता जैन से महिलाओं को लेकर प्रदेश और देश में अपराधों और रेप मामलों को लेकर सरकार का बचाव करती नजर आयी उनसे किए सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति कहां अपराध बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किस प्रकार से महिलाओं के अपराधों की एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। आज सरकार ने महिला थाना खोली है। तुरंत ही महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं मंत्री संदीप सिंह महिला कोच मामले मे विपक्ष द्वारा गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इसके जवाब देते हुए बोली कि देश मे कानून से काम होता है। साथ ही हमारे देश में सभी के लिए कानून बराबर है।
Tags:    

Similar News

-->