Chandigarh.चंडीगढ़: जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाली पड़े प्लॉट में आज दोपहर एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला। राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। जीरकपुर एसएचओ गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शव को डेरा बस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मामला दर्ज कर लिया गया है।