विश्व हिंदू रक्षा संगठन करेगा वैलेंटाइन-डे का विरोध

Update: 2023-02-12 14:50 GMT

सोनीपत  विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार व उपाध्यक्ष संदीप के नेतृत्व में एक बैठक की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन अश्लीलता फैलाने वालों का विरोध करेगा. विश्व हिंदू रक्षा संगठन सोनीपत की टीम जिला उपाध्यक्ष संदीप की देखरेख में पार्कों व सार्वजनिक स्थल पर नजर रखेंगे और कोई भी जोड़ा अश्लील हरकत करते पकड़े गए तो उन्हें पकड़ कर उनके परिवार के सदस्यों के हवाले किया जाएगा. जिला अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि वे प्रेम के खिलाफ नही है, लेकिन प्रेम के नाम पर आजकल लोग अश्लीलता फैला रहे हैं. पार्कों में सार्वजनिक जगहों पर परिवार के साथ बैठना भी कई बार मुश्किल हो जाता है.

Tags:    

Similar News