Uchana: मजदूरी के पैसों को लेकर मालिक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-05-06 06:19 GMT
Uchana उचाना: उचाना में 12 अप्रैल को हुए मर्डर के मामले में थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मृतक के पास ड्राइवर की नौकरी करता था और उसकी दो माह की सैलरी नहीं दे रहा था, इसलिए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को सुबह गांव उचाना कलां और उचाना खुर्द के बीच रोड के साइड में बाग की नाली में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। मृतक ने सफेद रंग की बनियान तथा स्लेटी रंग की पेंट पहनी हुई थी। एक पांव में जूता था। मृतक के सिर और गर्दन से ऊपर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। मृतक के चेहरे पर वार कर के उसे कुचल दिया गया, ताकि चेहरा पहचान में नहीं आ सके। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेकर साक्ष्यों को जुटाया। 2 दिन के बाद मृतक की पहचान दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 13 निवासी गौतम के रूप में हुई थी।
Tags:    

Similar News