यमुनानगर। रविवार को दो अलग-अलग अज्ञात व्यक्तियों के शव रेलवे लाईनों पर मिले, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के नजदीक यमुना पुल के पास मिला, जबकि दूसरा अज्ञात शव रात को एक बजे के करीब जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर की पुलिया के नजदीक रेलवे लाइन पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि कल दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति लाइनों को पार करते हुए ट्रेन 2357 अप की चपेट में बुरी तरह आ गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह व राजिन्द्र सिंह ने बताया कि कल रात को करीब 1 बजे ट्रेन के ड्राइवर द्वारा सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । शव जगाधरी वर्कशॉप के नजदीक विष्णु नगर की एक पुलिया की रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिला। इसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। रंग गेंहुआ है और हल्की सी दाढ़ी है। इसने सफेद गोल गले की टीशर्ट पहनी है जिस पर लाइट हाउस लिखा हुआ है और नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों शव को 72 घंटे के लिए यमुनानगर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।