हरियाणा Haryana : सीआईए-2 यूनिट (कुरुक्षेत्र पुलिस) ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी अकबर उर्फ लक्की और आकाश उर्फ कांतो के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 8 मई को सेक्टर 4 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह चंडीगढ़ में काम करता है और उसके परिवार के सदस्य दिल्ली गए हुए थे। 8 मई को जब वह ड्यूटी से लौटा तो उसने देखा कि उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में थानेसर सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-2 यूनिट को सौंपी गई थी।