दुखद: दो ट्रॉलों की भिडंत में चालक की हुई मौत

Update: 2022-06-29 05:31 GMT

यमुनानगर न्यूज़: बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर गांव तेलीपुरा के नजदीक दो ट्रॉलों की भिड़ंत हो गई। हादसे इतना तेज हुआ कि एक ट्रॉले का चालक व क्लीनर उसमें बुरी तरह फंस गए। ट्रॉला चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।गाजियाबाद के मसूरी निवासी बिलाल ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उसके ट्रक व ट्रॉले बल्लेवाला खनन जोन से रेत बजरी सप्लाई करते हैं। उसके एक ट्रॉले पर गाजियाबाद के गांव मोहदीनपुर निवासी साजिद ड्राइवर था। उसी के गांव का लड़का फिरोज ट्रक क्लीनर है।

सोमवार रात को वे रेत बजरी लेने के लिए खनन जोन में जा रहे थे। बीकेडी रोड पर जब वे तेलीपुरा गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्राले ने उनके ट्रॉले में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ड्राइवर साजिद व क्लीनर फिरोज बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने साजिद को मृत घोषित किया। जबकि फिरोज का उपचार चल रहा है। बुड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि मामले में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Tags:    

Similar News